हल्द्वानी में गौला पुल की इस बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गौला पुल का संपर्क मार्ग फिर से ध्वस्त हो गया है जिससे हल्द्वानी में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। बीती 14 सितंबर की सुबह पुल का 15 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा हिस्सा पानी में समा गया। यह दूसरी बार है जब 11 साल में पुल का संपर्क मार्ग टूटा है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल बंद होने से विशेषकर‌ गौलापार के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी पुल का‌ जायजा लिया।