नैनीताल जिले में यहां सरकारी स्कूल में लगी आग, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के बजेड़ी प्राथमिक विद्यालय में अचानक आग लगने से विद्यालय का सामान जलकर खाक हो गया।‌आग से जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जल गया है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा रहा। जिले में बेतालघाट के बजेड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई। आग से विद्यालय भवन के कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत फर्नीचर जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई है।

https://youtube.com/shorts/n-WlcEJshhc?si=2sJzdeax84SNso2X

राहत की बात यह है कि इस आगजनी के समय स्कूली छात्र छात्रा कक्षाओं से बाहर थे और कोई जनहानि नहीं हुई। आग, विद्यालय के कार्यालय और 3 कक्षाओं के कमरों में लगी। विद्यालय में लगी आग के चलते अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग ने आग को विद्यालय के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।