रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के निदान को मुख्यमंत्री से मिलेंगे

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा काठगोदाम नैनीताल की मासिक बैठक काठगोदाम डिपो में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आनंद बल्लभ जोशी और संचालन शाखा मंत्री मनोज मनराल ने किया।बैठक में 22 फरवरी 2024 को संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी रोक हटाने पर हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया गया। सभी वक्ताओं ने मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही संविदा विशेष श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि परिवहन निगम में विगत कई वर्षों से नियमितीकरण करण की बांट जोह रहे उन सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए जिन्हें परिवहन निगम में कार्य करते हुए 10 वर्षों से अधिक हो गए हैं। प्रांतीय अध्यक्ष आन सिंह जीना ने सभी कर्मचारियों को आस्वस्त किया कि अतिशीघ्र रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय शिष्टमंडल कर्मचारी की समस्याओं के तुरंत निदान हेतु मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल क्षेत्रीय मंत्री श्री श्याम सिंह साही, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, संदीप रेसवाल, जोगा सिंह, विजय जीना, भोपाल जीना, सरोज पंत मनोज जीना राजेश कोहली सुभाष मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement