पुलिस ने कच्ची शराब समेत महिला को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एस.एस.पी. के नेतृत्व में कार्रवाई जारी अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

*डॉ0 मंजूनाथ टी.सी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में नशे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर,* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान ग्राम धमोला क्षेत्र से अभियुक्ता उत्तरा कुमारी पत्नी – नीलू मसीह निवासी – ग्राम धमोला, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल उम्र – 37 वर्ष
को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते समय गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 20/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*बरामदगी :*
▪ 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

*गिरफ्तारी टीम :*
अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
कानि० 466 मिथुन कुमार
महिला कानि० 146 साजया अख्तर
महिला कानि० 265 उमा नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *