हल्द्वानी में गौला खनन के निजीकरण के विरोध में एक बार फिर खनन कारोबारी सड़क पर उतरे आए। उन्होंने अर्द्ध नग्न होकर जुलूस निकाला और एसडीएम कोर्ट परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गौला का निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन कारोबारियों ने रेलवे के लिए की जा रही उपखनिज निकासी को भी रोकने पर जोर दिया। प्रदर्शन करने वालों में गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दिंगबर रावत, नितिन ढेला, धर्मेंद्र मेहरा, मोहन तिवारी, दीपू सतवाल, सुरेंद्र गढ़िया, देवेश धौनी समेत तमाम खनन कारोबारी शामिल थे।
Related Posts
रोडवेज के स्टेशन प्रभारी का तबादला निरस्त, देखें आदेश
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड . उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में तैनात कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी का…
हल्द्वानी में जेल रोड के नाले में जा घुसी कार, हादसा टला
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में जेल रोड पर सोमवार को उत्तराखंड सरकार लिखी कार का एक…
देवलचौड़ का हरीश शराब समेत हुआ गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड *बनभूलपुरा पुलिस ने 60 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति…




