वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने को नगर निगम पहुंचे लोग

ख़बर शेयर करें
 नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-37 दमुवाढूंगा में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदल नयी लाइटें लगाने की मांग को लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। युवा नेता व समाजसेवी हृदयेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम पहुंचे लोगों ने नगर आयुक्त के न मिलने पर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज अधिकारी, रोहित मौर्या, मनीष आर्य, दया सागर, भुवन आर्य, रूपेश भाई, छात्र संघ उपाध्यक्ष अमन बिष्ट, शोभित कुमार, करन कुमार, पवन बिष्ट, अजय कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *