हल्द्वानी। नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। कुमाऊं आयुक्त रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे। जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
Related Posts
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे कैंची धाम
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज बृहस्पतिवार 30 मई को कैंची धाम पहुंचकर बाबा…
भाजपा के इस वरिष्ठ नेता की इनोवा कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की इनोवा कार का हुआ एक्सीडेंट। बीती…
हल्द्वानी में लामाचौड़ समेत कई गांवों में पेयजल संकट, जल संस्थान पहुंचे ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी के लामाचौड़ समेत अन्य गांवों में पानी की समस्या को लेकर पूर्व…
