हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 37 व 38 के लोग विधायक से मिले और यह समस्या उठाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 37 व 38 के निवासियों ने मन्नू गोस्वामी व मनोज खुल्बे के नेतृत्व में आज शनिवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा एवं कालाढूंगी विधानसभा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एवं पुलिया जीर्णशीर्ण हालत में है। लोगों ने विधायक को बताया कि यह मुख्य मार्ग है और दोनों विधानसभा को जोड़ता है, पुलिया क्षतिग्रस्त है स्कूली बच्चों को आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस पर विधायक हल्द्वानी ने लोगों को समस्या के‌ निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। विधायक से मिलने वालों में दीपक खुल्बे, भुवन बहुगुणा, आरसी पंत, चन्दन कोरंगा, खड़क सिंह, सुभाष पांडे, हेमा बहुगुणा, धीरज, पप्पू आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *