कुमाऊं में यहां कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के ग्राम नैनौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशे के आदी एक युवक ने पैसे न देने पर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी के पिता लीलाधर भट्ट द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा गोकुल नशे का आदी है और वो नशे के लिए अपनी मां से लगातार पैसों की डिमांड करता था। जब उसकी मां ने उसे पैसे नही दिए तो उसने गुस्से में आकर 62 वर्षीय अपनी मां गोपुली देवी पर हमला कर दिया, जिसमें गोपुली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना दन्या में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी बेटे गोकुल को दन्या-अल्मोड़ा रोड पर जागनाथ होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement