मेधावी अंजलि गुरुरानी को मिला गोल्ड मेडल, वार्डवासियों ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी‌ उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के नगर निगम हल्द्वानी के पालिशीट वार्ड-पांच निवासी व व्यवसायी हरीश चंद्र व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सविता गुरुरानी की पुत्री अंजलि ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी ज्यूलोजी में पहला स्थान प्राप्त किया है। बीते दिनों दीक्षांत समारोह में अंजलि को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इधर भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम अधिकारी, पालीशीट शिव मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, निर्मल चमियाल आदि ने अंजलि के घर पहुंच उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *