ट्रांसपोर्टरों ने इस दिन से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ की आपात बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 20 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी है।  महासंघ के एक शिष्ट मंडल ने संभागीय परिवहन अधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में वाहन स्वामियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को तत्काल बंद करने और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की गई है। बैठक में अध्यक्ष राकेश जोशी, राजकुमार सिंह नेगी, विक्रम बिष्ट, ललित पाठक, डब्बू तिवारी, ललित मोहन शर्मा, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, दयाकिशन शर्मा, भगवान सिंह मेहरा, वीरेंद्र बिष्ट, जय उप्रेती, हरीश जोशी, ट्रांसपोर्टर नेता उमेश चंद पांडे सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। महासंघ ने सरकार से अपील की है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बचाने और हजारों परिवारों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, अन्यथा आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *