खेल विभाग ने राजकीय इंटर कालेज कालाढूंगी में मतदाता जागरूकता को खो-खो प्रतियोगिता कराई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल के तत्वावधान व‌ स्वीप नैनीताल के समन्वय से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज 16 अप्रैल मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने मतदाता शपथ दिलाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, खो-खो कोच राजेंद्र सिंह नेगी, कबड्डी कोच मनमोहन बसेरा, हॉकी कोच गोविंद लटवाल, राजेश गोयल, नर सिंह रावत आदि खेलप्रेमी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *