उत्तराखंड में बारिश का कहर, देखें अल्मोड़ा के जागेश्वर का वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में बारिश से भारी नुक़सान की सूचना मिली रही है। अब तक विभिन्न जिलों में छह लोगों की मौत की खबर है। वहीं रुड़की में मकान में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इधर अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में बादल फटने की सूचना है। मंदिर के आसपास बारिश का पानी उफान पर है। आरतोला से पनुवानौला मोटर मार्ग में बनौला रेस्टोरेंट से 400 मीटर की दूरी मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। इधर बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों से जिले वार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और राहत व बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *