समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के तहसील सितारगंज में कथित 16 हजार रुपये के रिश्वत प्रकरण के बाद पैदा हुआ विवाद आखिरकार करीब 21 घंटे बाद समाप्त हो गया। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच चली लंबी वार्ता के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विजिलेंस टीम को जाने दिया। इसके साथ ही बुधवार से चला आ रहा गतिरोध बृहस्पतिवार दोपहर को समाप्त हो गया।



