समाचार शगुन उत्तराखंड
गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे ग्रीष्मकालीन सत्र में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार को गोल्डन कार्ड का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इससे पहले विधायक ने हल्द्वानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किया कि कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में नौकरी या अन्य प्रोत्साहन देने के लिए क्या कोई स्पष्ट नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि, चिड़ियाघर आदि मामले भी उठाए।



