समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में, *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक *15 अक्टूबर 2026* को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ,*गफूर बस्ती क्षेत्र* से एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार *अभियुक्त की पहचान अमन सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। *अभियुक्त के कब्जे से 12.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0-173/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*पुलिस टीम*
*1.* वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह
*2.* कांस्टेबल सुनील कुमार
*3.* कांस्टेबल दिलशाद अहमद
