यहां छात्र ने फांसी पर लटककर दे दी जान, सुसाइड नोट न मिलने से मौत की वजह बना रहस्य

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।‌ पुलिस के अनुसार जयनगर नंबर चार निवासी शंकर पालीवाल का बेटा जगदीश (19) खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब मां उसे जगाने कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *