कांग्रेस से इन्हें टिकट मिला तो नैनीताल लोकसभा सीट पर होगी कांटे की टक्कर, पार्टी नेता ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव की भले ही तिथि घोषित न हुई हो लेकिन राजनीतिक दलों में उम्मीदवार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने पिछले दिनों उत्तराखंड में नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। यहां सीटिंग सांसदों पर ही भरोसा जताया गया है। इधर‌ नैनीताल सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उम्मीदवारों के नाम सुझाए हैं। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि नैनीताल सीट से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश, पार्टी नेता प्रकाश जोशी व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया में से एक को चुनाव मैदान में उतारती है तो मुकाबला कांटे का होगा और जीत कांग्रेस के‌ पाले में होगी। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से नैनीताल सीट पर इन चार नामों पर ही विचार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *