समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बारिश से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में कैंची धाम में चार मिलीमीटर और नैनीताल में 1.0 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रशासन ने अधिकांश ग्रामीण सड़कें खोल दी हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार को जिले में सात मार्ग बंद हैं।
