ऊधमसिंहनगर: स्विफ्ट कार से बरामद किए तमंचे व‌ कारतूस, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान FST व थाना कुण्डा पुलिस ने 02 तमंचे और 19 कारतूस समेत एक‌ को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर की ओर से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत चैंकिंग हेतू गठित FST टीम ने मण्डी चौकी से आगे लगभग 15 मीटर कैवीआर अस्पताल की तरफ थाना कुण्डा क्षेत्र में चैंकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर सफेद कलर कार वाहन संख्या UP 25BH 2138 जिसमें कुल 01 व्यक्ति कफील अहमद पुत्र अहमद जान निवासी वार्ड-14 थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी सवार‌ था । कार में ड्राइवर के पैरों के पास मेट के नीचे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस ,01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 एक अदद नाजायज तमंचा 22 बोर व 17 कारतूस जिन्दा बरामद किए गए। इस पर कफील‌ को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *