हल्द्वानी में गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खतरा, परिसर में बनी एक सड़क नदी में समाई, अफसरों ने किया दौरा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बरसात और गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ भूकटाव शुरू हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही आज सोमवार  आठ जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया।‌ सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गोला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव का निरीक्षण किया।

https://youtu.be/836Mq28aSCM?si=dEaXwtMAIOPgXDPO

इस दौरान बताया कि खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। साथ ही जलस्तर कम होने के बाद उपरोक्त हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *