राम बरात से पहले मेहंदी की रस्म निभाई, तमाम लोग बने भागीदार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आकर्षक ढंग से सजा लटूरिया मंदिर।

प्राचीन श्री सेवा समित द्वारा आयोजित श्री राम बारात से पूर्व मेंहदी रस्म का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पांच हजार राम भक्त शामिल हुए इस दौरान अयोध्या से प्रभु की चरणों से आई मेंहदी हजारों महिलाओं को रचाई व सजाई गई। मेंहदी कार्यक्रम में जयपुर की शहनाई पंजाब के ढोल में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पण्डित विवेक शर्मा के भजनों ने मनमोह लिया।

राधा कृष्ण भगवान की झाकी भक्तों को खूब पसंद आई।

अयोध्या नगरी से जनक पुरी मेंहदी व शगुन फल लेकर कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत, प्रदीप बिष्ट, हरिमोहन अरोड़ा, समर पाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, हेमन्त साहू शिव चेतन अश्वनी पदम् पाल हैप्पी अटवाल प्रताप बिष्ट शुभम बजाज गौतम तेजवानी सूरज लम्बा सुशील गुप्ता अन्नू अग्रवाल पंकज गुंबर पहुंचे जहां कन्या पक्ष ने जोरदार स्वागत किया। वहीं जनकपुरी से कन्या पक्ष से सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान की अगवाई में रामलील संचालन समिति के सदस्य श्री राम की मेहंदी व शगुन लाए। राधाकृष्ण मन्दिर लटूरिया आश्रम पूरी तरह से राम मय हो गया। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कि  दोपहर 2 बजे भव्य राम बारात निकलेगी बारात में पूरे देश की संस्कृति कल्चर की झलक नजर आयेगी। संरक्षक रूपेंद्र नागर कार्यक्रम सह संयोजक शिव कपूर ने बताया बारात ऊंट घोड़े झाकियां समेत लगभग 20 हजार भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय भट्ट।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *