हल्द्वानी में गौमूत्र के टैंक में सफाई के दौरान गैस लगने से पति-पत्नी की मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के आदर्शनगर के बिठौरिया फेस-वन में गौशाला के गौमूत्र टैंक की गैस लगने‌ के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गौशाला स्वामी जगदीश जोशी ने आज रविवार की प्रात: गौमूत्र का टैंक खाली करा रहे थे। इस काम में रजऊ गांव बदायूं (उत्तरप्रदेश) निवासी मठरू लाल (40 वर्ष) लगा था। इस दौरान गोबर गैस प्लांट का गौमूत्र टैंकर में भरवाया गया। बचा हुआ गौमूत्र साफ करने मठरू टैंक में उतरा लेकिन गौमूत्र टैंक की गैस न झेल सका। वह बेहोश होकर अंदर ही गिर पड़ा। इसी बीच उसकी पत्नी रानी (35 वर्ष) बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। इधर मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों गौशाला स्वामी के यहां काम करते थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *