हल्द्वानी में नहर कवरिंग के निर्माण कार्य धीमी गति से कराने पर व्यापारियों में आक्रोश, डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में नहर कवरिंग के कार्य में देरी किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में नहर कवरिंग के कार्य करवाए जा रहे है। वे बहुत ही धीमी गति से चल रहे है जिसके कारण आम जनता काफी दिक्कत महसूस कर रही है। निर्माण कार्य के देरी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है जो बड़ी चिंता का विषय है। संगठन के केन्द्रीय संयोजक धर्म यादव और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि बरेली रोड से तीन पानी तक की नहर को भी जनहित में कवर किया जाय जिससे उससे बहने वाले पानी का का तराई में उपयोग हो सके। इस संदर्भ में अति शीघ्र एक शिष्टमंडल माननीय जिलाधिकारी से मिलकर इन मांगों के अतिरिक्त शहर के विकास को लेकर अन्य सुझाव भी देगा नहर कवरिंग के निर्माण कार्य की तेजी की मांग करने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्सवान केंद्रीय आयोजक धर्म यादव महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष राजेश पूरी जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह रिसब पाठक सूरज पांडेय गौरव अग्रवाल चमन गुप्ता कुंदन रावत आदि शामिल हैं।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement