उत्तराखंड में यहां भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, घटना से इलाके में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर नाबालिक भाई बहन के शव मिले हैं। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए दोनों बच्चों ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। वारदात की खबर ने आसपास के लोगों में सनसनी फैला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए, जिस पर साकिब और साजिद निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त अपने 16 वर्षीय भाई समीर व 14 वर्षीय बहन अलीसवा के रूप में की। मामला आत्महत्या का है या फिर रंजिशन या कुछ और, पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *