हल्द्वानी में रिंग रोड के पूर्व में बने प्रस्ताव में फेरबदल हुआ तो करेंगे आंदोलन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि हल्द्वानी में पूर्व में जंगल की तरफ से रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव था जो जनहित में बहुत अच्छा था। किसी भी व्यक्ति विशेष को जमीन आदि का नुकसान नहीं था और इससे अधिकांश लोग लाभान्वित भी हो रहे थे लेकिन अब सरकार जनभावनाओं को दरकिनार कर नई रिंग रोड को आबादी क्षेत्र से निकालने का ज़बरन प्रयास कर रही है, जो कि सरासर गलत है। जिसका विरोध किया जाएगा। कांग्रेस हमेशा विकास की पक्षधर रही है। तिवारी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि किसी का घर उजाड़ कर विकास करना कौन सा धर्म है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिंग रोड के‌ सर्वे से छेड़छाड़ की गई तो प्रभावित लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *