रोडवेज कर्मचारियों की 30 सितंबर को हड़ताल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज के संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमतीकरण की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब 30 सितंबर को परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक रैली होगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से जुड़े संविदा, विशेष श्रेणी चालक व परिचालक भी हिस्सा लेंगे। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने संविदा, विशेष श्रेणी चालक व परिचालकों के रैली में प्रतिभाग करने के संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आनंद श्रीवास्तव को भी पत्र भेजा है। बताया कि 29 सितंबर की शाम से सभी कर्मचारी रैली के लिए देहरादून रवाना होंगे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement