रोडवेज कर्मचारी दो दिन के लिए माने, एआरएम से वार्ता के बाद धरना स्थगित किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी के तबादले के विरोध में आंदोलन का ऐलान करने  के बाद रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों से वार्ता की। रोडवेज कर्मचारियों को शनिवार 16 मई को हल्द्वानी डिपो एआरएम ने वार्ता के लिए बुलाया। इस संबंध में एआरएम ने महाप्रबंधक कार्मिक देहरादून से प्रकरण में वार्तालाप की। इस पर सोमवार को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने 18 जून तक होने वाले धरना को स्थगित किया है। परिषद के शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि तय समय में तबादला आदेश निरस्त न होने  पर 19 मई से हल्द्वानी में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *