कार खाई में गिरने से रामगढ़ सीएचसी के चिकित्साधिकारी की मौत, वोट देने जा रहे थे हल्द्वानी 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ के गागर में आज शुक्रवार 19 अप्रैल की दोपहर कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव कांडपाल की मौत हो गई। डा.कांडपाल अपनी आई-10 कार संख्या से रामगढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे कि अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि डॉ.कांडपाल हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *