ऊधमसिंहनगर: युवक ने वोट डालते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक में वायरल किया तो पुलिस ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें

पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम मशीन की वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी=

वोट डालते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक में किया था वायर

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर। आज 19 अप्रैल को थाना कुंडा क्षेत्र निवासी युवक को वोट डालते हुए वीडियो फेसबुक पर डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को थाना कुंडा क्षेत्र में मतदान चल रहा था। इसी बीच एक युवक ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपडेट कर दिया। जिस पर थाना कुंडा प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ने युवक के खिलाफ करवाई करते हुए उसको हिरासत में ले लिया। युवक से उसके द्वारा मताधिकार के संबंध में उसके द्वारा डाले गए वीडियो को फेसबुक से डिलीट कराया। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस युवक के खिलाफ अग्रिम विधि करवाई जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *