सुनील डांगी को पुनः काठगोदाम रामलीला कमेटी का अध्यक्ष बनाया, इस दिन से शुरू होगा मंचन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सुनील डांगी में

श्री रामलीला कमेटी काठगोदाम में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से सुनील डांगी को पुनः लगातार दूसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर मोहन बिष्ट, भुवन तिवारी, हिमांशु शाही,सोनू बिष्ट ,हिमांशु नैनवाल ,जगत सिंह, कुंदन बिष्ट संजय बिष्ट, कंचन आनेरिया, मनीष गोनी ,कमल कुंवर ,नीरज बिष्ट ,देवेश भट्ट,किशन अनेरिया आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ,इससे पहले अध्यक्ष सुनील डांगी ने पूर्व का आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया, वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 37 सदस्यी कार्यकारिणी की घोषणा की ,साथ ही बताया कि रामलीला के लिये अभ्यास वर्ग का शुभारंभ दिनांक 27.08.2024 से किया जाएगा। जबकि रामलीला मंचन 3 अक्टूबर पहली नवरात्रि से किया जायेगा। मंचन को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिये हर सदस्य को कार्य आवंटन कर उनकी जिम्मेदारी सौपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *