हल्द्वानी में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शहर क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से निकल कर रास्ता भटक गई थी और ई-रिक्शा चालक उसे बहला फुसलाकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी ले गया। जहां अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को रात में ही सड़क पर छोड़ दिया और वो पूरी रात सड़क पर ही पड़ी रही। पुलिस के मुताबिक बीती 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई। भटकते भटकते वो आरटीओ रोड पहुंच गई। यहां युवती को देख एक ई-रिक्शा चालक उसके पास पहुंचा उसने बात की तो पता लगा कि युवती मानसिक दिव्यांग है। इस बात का फायदा उठाते हुए उसने युवती को घर छोड़ने की बात कही और ई-रिक्शे में बैठा लिया. युवती को उसके घर ले जाने के बजाय चालक उसे बरेली रोड स्थित बड़ी मंडी ले गया, यहां चालक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और फिर दोनों ने युवती से साहूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बरेली रोड पर छोड़ कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *