उत्तराखंड केसरवानी वैश्य समाज के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे, वीरेंद्र गुप्ता मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड केसरवानी समाज की बैठक बरेली रोड एक रेस्टोरेंट मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भोला केसरवानी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि के बारे में बताया और समाज की मजबूती व आपसी एकता पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष माणिक केसरवानी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने ध्वनिमत से पास किया।

वीरेंद्र गुप्ता।

इसके पश्चात अध्यक्ष भोला केसरवानी ने सभी की राय से 21 दिसम्बर को नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की और चुनाव निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए वीरेंद्र गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गिरीश केसरवानी ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भोला नाथ केसरवानी महामंत्री गिरीश चंद्र कोषाध्यक्ष माणिक चंद्र संरक्षक मंगत राम किशोरी लाल भोला प्रसाद सुरेश केसरवानी वीरेंद्र गुप्ता रोशन लाल मोती लाल गुलाब चंद्र होरीलाल सुमित कुमार आनंद केसरवानी अशोक कुमार सुशील कुमार जय प्रकाश रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *