पति-पत्नी और वो का मामला पुलिस के पास पहुंचा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पति पत्नी और वो का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की नवंबर 2023 में दिल्ली निवासी युवक से शादी हुई थी। अब पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कहा है कि उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ सभी रीति रिवाज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के दौरान मायके से ससुराल पक्ष को हैसियत के मुताबिक गहने और नगदी आदि सामान दिया। शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची तो कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा होने लगा। शादी के कुछ महीनों बाद पति व सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। ससुरालियों की उत्पीड़न से के तंग आकर इसकी शिकायत जब मायके वालों से की तो मायके वालों ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मुखानी थाने तहरीर दी है। इधर मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *