कुमाऊं: इस जिले में बदमाशों के भाव गिरे, फायरिंग के आरोपियों पर सिर्फ पांच रुपए का ईनाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर के पास जाफरपुर में गुंडागर्दी का पर्याय बनने की कोशिश करने वाले बदमाशों की हैसियत को बेभाव करने की एसएसपी ने अनोखी पहल की है। जाफरपुर में 50 राउंड से अधिक गोलियां चलाने के मामले में तीन आरोपितों पर पांच-पांच रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 10 हजार से लेकर एक लाख तक के इनामी बदमाश का तमगा लेकर घूमने वाले बदमाशों के हौसले को पस्त करने के लिए एसएसपी के इस कदम को सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *