उत्तराखंड में राज्यसभा सीट पर इस दिन होगा मतदान, भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है‌। भाजपा ने सूची जारी करते हुए यूपी और उत्तराखंड समेत सात राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा की है। भाजपा ने यूपी से 7 उम्मीदवारों के नामों  की सूची जारी की है। इसके तहत उत्तराखंड से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दरअसल राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके तहत बीती आठ‌ फरवरी को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 27 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा और इसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।