हल्द्वानी में गुरुनानक देव के जन्मदिवस पर बच्चों को स्वेटर बांटे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज 14 नवंबर को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के मौके पर (जी,जी,एच,एस,एस) बालिका स्कूल राजपुरा में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों के सम्मान में बालिकाओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति की गई स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर बालिकाओ को प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वेटर वितरित किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी को बधाई दी गई। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल, सचिव हरविंदर सिंह कुकरेजा, मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह दल्ली, उपाध्यक्ष फतेह सिंह, स्टेज सचिव इंदरजीत सिंह ट्विंकल, परमजीत सिंह लक्की, स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति पंत व शिक्षिका अमिता पंत, रीनू कार्की, मंजूलता कोली, दया कोरंगा, योगेश भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका चरिता हर्बोला ने‌ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *