कांग्रेस का नैनीताल जिला सम्मेलन बुधवार को हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं व पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सम्मेलन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी कार्यक्रमों की भी रणनीति बनाई गई। सम्मेलन में विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, मनोज कार्की, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
Related Posts
चोरों ने मेडिकल कालेज में दो डाक्टरों के घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात और 80 हजार की नगदी उड़ाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित मेडिकल कालेज परिसर से चोरों ने…
डीएम ने बनभूलपुरा के इन पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा के हित में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा पॉंच व्यक्तियों…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हल्द्वानी के जज फार्म जनमिलन केंद्र में किया योगाभ्यास
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड आज 21 जून शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ उपलक्ष्य में विकास…
