ज्योलीकोट में जनसमस्याओं के निस्तारण को 21 दिसंबर को लगेगा कैंप

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायत ज्योलीकोट में 21 दिसम्बर गुरूवार प्रातः 11 बजे से साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के माध्यम से जन-समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि 21 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से न्यायपंचायत ज्योलीकोट में साप्ताहिक भ्रमण कैम्प में जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में राजस्व विभाग द्वारा तहसील के समस्त कार्य, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाने के साथ उत्तराधिकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी तथा गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जायेगा। कृषि व उद्यान विभाग द्वारा एसएचजी बीज, पौध किट वितरण के साथ ही प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा की जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं का निस्तारण किया जायेगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के कार्याें की चर्चा की जायेगा साथ ही जल संस्थान व विद्युत विभाग द्वारा जल/विद्युत बिलों की आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के लिए उपजिलाधिकारी नैनीताल एवं जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय करते हुये कैम्प की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *