दिल्ली से होंडा सिटी कार से चोरी करने हल्द्वानी आते थे मां, बेटा और बहू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

दिल्ली से मां-बेटा और बहू लग्जरी कार से हल्द्वानी चोरी करने आते थे। वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से लोगों के बैग से गहने और पैसे चुराते थे। पुलिस ने 10 अप्रैल को बाजार में हुई चोरी के आरोपी बेटा और बहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां फरार है। वे इतने शातिर थे कि किसी को शक न हो, इसलिए हाई-फाई बनकर बाजार में घूमते थे। बीती 10 अप्रैल को आनंदपुर ग्राम चांदनी चौक बल्यूटिया निवासी इंद्रा दरम्वाल अपनी बुआ के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। उन्होंने अपने बैग में पर्स रखा था, जिसमें सोने के झुमके, चांदी की पायल और सात हजार रुपये थे। कालू सिद्ध मंदिर के सामने वाली गली में उन्होंने सामान लेने के बाद पैसे निकालने के लिए बैग में हाथ डाला तो पर्स गायब था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले गए तो दो महिलाएं चोरी करती दिखीं। इसके बाद ओके होटल चौराहे से वे ईरिक्शा में बैठकर गांधी स्कूल के पास खड़ी कार में पहुंची। बीती 16 अप्रैल को‌ यह दोनों वारदात करने को अंजाम देने जा रहे थे तभी टांडा जंगल के पास पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए दंपति के नाम वसीम निवासी मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली व आसिया है। उनके कब्जे से एक जोड़ी कान के सोने के टॉप्स व सोने की पायल तथा  5000 रूपये बरामद किये गये हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *