इस आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा हुआ स्वीकार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आइपीएस रचिता जुयाल।

आइपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का नौकरी से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगाई थी। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था। वह सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थी। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी का भी दायित्व निभाया। यहां से वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *