डीएम देहरादून शराब के ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंचे और बोतल के 20 रुपए अधिक लेने पर 50 हजार का चालान काटा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून के डीएम सविन बंसल ने आज बुधवार की देर शाम शराब की ओवररेटिंग की‌ शिकायत पर ठेके में गुपचुप तरीके से छापा मारा। डीएम बिना स्टाफ के खुद गाड़ी चलाकर गए और ठेके पर लाइन में लग गए। उन्होंने बोलत मांगी तो दुकानदार ने मैक डाउल की 660 की बोतल को उन्हें 680 रुपये में दिया। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ओवर रेटिंग की शिकायत पर खुद ही ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंच गए। उन्होंने मैक डॉवेल की बोतल देने को कहा तो सेल्समैन ने उनसे 680 रुपये लिए। जिलाधिकारी ने एमआरपी देखी तो 660 थी। इस तरह जिलाधिकारी को 20 रुपये की ओवर रेटिंग मिली। जैसे ही अन्य स्टाफ ठेके पर पहुंचा तब पता चला कि पैंट शर्ट पहने ये ग्राहक सामान्य नहीं बल्कि जिलाधिकारी खुद हैं। इसका पता चलते ही ठेके के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने ठेका संचालक का 50 हजार रुपये का चालान कर दिया। दरअसल, शराब ठेकों पर लगातार ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही है। अधिकारी छापा मारते हैं तो ओवर रेटिंग एक दो दिन बंद होती है। इसके बाद फिर संचालक अपने पुराने ढर्रे पर चल पड़ते हैं। अब नवागंतुक जिलाधिकारी को भी शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो‌ खुद जिलाधिकारी मैदान में उतर गए। उन्होंने आवास से एक प्राइवेट वाहन लिया और उसे खुद ही चलाकर ओल्ड मसूरी रोड अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंच गए। सामान्य कद काठी वाले अधिकारी को देखकर किसी को पता नहीं चला कि यह शख्स जिलाधिकारी है। जिलाधिकारी ने कुछ बोतलों के दाम पूछे तो सेल्समैन ने उन्हें हर बोतल के बारे में बताया। इस पर उन्होंने एक बोतल ली तो इसमें ओवर रेट बताए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *