79वीं जयंती पर याद किए गए के कवि वीरेन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 


हिंदी कविता के वरिष्ठ कवि कवि वीरेन डंगवाल को उनकी 79 वीं जयंती पर राजकीय इंटर काॅलेज ढेला में उनकी कविताओं के साथ याद किया गया। विद्यालय की सांस्कृतिक टीम के मानसी करगेती, ममता बोरा, दिव्यांशी रावत,खुशी बिष्ट ने वीरेन डंगवाल की कविता हमारा समाज प्रस्तुत की।‌अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने वीरेन डंगवाल को आमजन के सुख दुख का कवि बताया। वीरेन डंगवाल के तीन कविता संग्रह व तुर्की के क्रांतिकारी कवि नाजिम हिकमत की कविताओं के अनुवाद व कई लेख प्रकाशित हुए। उनकी कविताएं अंधेरे से लड़ने की राह दिखाती हैं। बच्चों ने वीरेन डंगवाल की कविताओं हाथी, मेरा बच्चा, उजले दिन जरूर आएंगे, पपीता, हमारा समाज, रामसिंह का वाचन किया।इस मौके पर कला शिक्षक प्रदीप शर्मा के दिशा निर्देशन में बच्चों ने उनकी कविताओं के पोस्टर भी बनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज जोशी, हरीश कुमार, दिनेश निखुरपा, प्रदीप शर्मा, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, संजीव कुमार, जया बाफिला,नरेश कुमार उषा पवार, पद्मा,हेमलता जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *