समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में शनिवार 29 अगस्त को आबादी के बीच अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर वन विभाग को सूचना दी गई है। अजगर दिखने की सूचना का पता चलते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। रेंजर ने बताया कि वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर करीब 15 फिट लंबे अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास झाड़ियां और घास न होने देने को कहा है।
