उत्तराखंड न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड सदस्य नामित किए जाने पर हरीश पांडे का अभिनंदन

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी। वरिष्ठ नेता हरीश चन्द्र पांडे को उत्तराखंड  न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। हरीश पांडे जनसंघ के समय से समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, 1990 में पांडे हल्द्वानी नगर अध्यक्ष रहे। इस बीच व‌ह नगरपालिका के सभासद भी निर्वाचित हुए। वह रामजन्म भूमि आन्दोलन में जेल भी गए। पांडे ने सदस्य नामित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का आभार जताया है। इस मौके पर पांडे का स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, महामंत्री विक्रम अधिकारी, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रतिभा जोशी, चम्पा रौतेला, कामयानी मिश्रा, निर्मल चमियाल, बिनोद तिवारी, उदित चौधरी, मनोज रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण कुमार, आनन्द आर्य, संतोष गौड़ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *