लोकसभा चुनाव: हल्द्वानी विधानसभा में आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई की ओर से आज 18 मार्च को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी को नोटिस जारी कर कहा गया है कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद शासकीय कार्यालय, परिसर आदि से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसका पालन नहीं किया। इस संबंध में फ्लाइंग स्क्वायड ने भी सूचित किया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *