इस समिति ने हल्द्वानी में 16 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से बुधवार 13 नवंबर को उत्थान मंच हीरानगर गोलज्यू मंदिर में 16 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। समिति ने निर्धन कन्याओं को वस्त्र और घर गृहस्थी का संपूर्ण सामान भी दान किया। पंडित प्रकाश भट्ट और उनके सहयोगी पंडितों ने संपूर्ण हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। इस विवाह को संपन्न कराने में सचिन जायसवाल, साकेत अग्रवाल, निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल सिंह, अरविंद पाण्डेय, गोपाल पाल, नानू मेहरा, विजय राणा, अरुणा टंडन, उषा कुमार, स्वर्णनलाल वस्त्रालय, आर के पोशाक, जनरल बोरा, रमेश शर्मा, आरपी सिंह, सिमरन रैहिल, कौस्तुभ जोशी इनर व्हील क्लब ,जेके चौधरी, विमला बरसालिया, विजय सिसोदिया, राजेंद्र अग्रवाल योगेश जोशी आदि ने विशेष सहायता प्रदान की। विवाह में लक्ष्मण सिंह रजवार, मनोज नेगी, नीलम शर्मा, कुसुम दिगारी, चिरंजीव बोरा, मनोज जोशी ममता जोशी, मनदीप कन्याल, मदन बिष्ट उपस्थित रहे। विवाह में समिति अध्यक्ष लता बोरा ने सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी शांति जीना, जानकी पोखरिया, यशोदा रावत, मंजू बनकोटी, कल्पना रावत, रेखा रावत, जया बिष्ट, निर्मला बहुगुणा, अंजना बोरा, प्रेमा बृजवासी,कमला रौतेला, कुसुम बोरा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *