बैंक मैनेजर की ज्योलिकोट के गधेरे में डूबने से मौत, देखें घटनास्थल का वीडियो

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में बैंक मैनेजर की गधेरे में डूबने से मौत हो गई। ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में गधेरे में युवक डूब गया। इस पर उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ज्योलिकोट चौकी पुलिस के  अनुसार हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने दोस्त शिवम बिष्ट मुखानी, राम सिंह रावत लामाचौड़, रोहित चंद्र बेलुआखान ज्योलीकोट के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथियों के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे से डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया  पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। बताया गया कि मृतक हिमांशु की इसी साल दो अक्टूबर को शादी होनी थी। हिमांशु अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी के लिए गया था। हिमांशु स्थानीय बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *