श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक पर छबील लगाई, शरबत बांटा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व के पावन अवसर पर आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक, ओ.के. होटल पर भव्य छबील वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ हेड ग्रंथि जगमीत सिंह द्वारा अरदास कर किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु ठंडे मीठे शरबत तथा छोले का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सिख संगत सहित तमाम नगरवासियों ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ ग्रहण किया। श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज सिख धर्म के पांचवें गुरु एवं प्रथम शहीद थे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपादन कराया तथा धर्म की रक्षा हेतु लाहौर में भीषण गर्मी में तत्ते तवे पर बैठकर शहादत दी। उन्होंने _”तेरा कीया मीठा लागै”_ का उपदेश देकर संगत को अकाल पुरख के हुक्म में मीठा मानने की शिक्षा दी। उन्हीं की याद में गर्मियों में छबील लगाकर मीठा शरबत पिलाने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल, सनी आनंद, मालिन कोहली, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गगनदीप सिंह सयाली, प्रभजोत सिंह, तेजिंदर पाल सिंह ओबेरॉय, सुरेंद्र सिंह गुजराल, नाटी वीर जी, स्वर्ण पाल सिंह कोहली, अमरीक सिंह , कर्मवीर सिंह , जसवंत सिंह,सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, सेवादार एवं बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित रही। सेवादारों ने पूर्ण श्रद्धाभाव एवं सेवा भाव से संगत की सेवा की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त शहरवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *