ब्याज में पैसा देकर सूदखोर ने ब्लैंक चेक लेकर खेला करोड़ों का खेल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन  उत्तराखंड 

कर्ज वसूली के लिए ब्लैंक चेकों के माध्यम से लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीस से अधिक लोगों ने कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। जिला ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में बीती 15 जून को तीन दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत की थी कि कोर्ट रोड निवासी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से सूदखोरी का काम करता है। वह लोगों से हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक, स्टांप, रसीदें लेता था। वर्ष 2015 से अब तक एनआई एक्ट के 200 से अधिक केस विभिन्न न्यायालयों में दायर किए हुए हैं। सूदखोर ने इन चेकों में उधार दी गई रकम से दस गुना अधिक राशि भरकर मुकदमे दायर किए हैं। अदालत में दायर ऐसे केसों में चेकों की रकम करोड़ों में बताई गई है। शनिवार को पुलिस ने कोतवाली पहुंचे शाहिद, असद, वरुण, इस्लाम, फातिमा, नंदकिशोर, राशिम, फुरकान, साजिद व मुनीष कुमार आदि के बयान दर्ज किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *